Single User Citizen SSO ID को Government SSO ID में बदलने की प्रक्रिया :-
Note : जिन सरकारी कर्मचारियों ने अपनी एम्प्लॉई आईडी से पहले ही एसएसओ आईडी (SSO ID) बना ली थी और बाद में एसएसओ हेल्पडेस्क के माध्यम से अपनी सिटीजन एसएसओ आईडी को मर्ज करवा लिया है, वे कृपया अपनी सिटीजन एसएसओ आईडी को सरकारी (Government) आईडी में कन्वर्ट करने के लिए दोबारा अनुरोध (Request) न भेजें।
Citizen SSO ID को Government SSO ID में बदलने के लिए संबंधित सरकारी कर्मचारी/Head of Office द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाई जाए:
1.आवेदन प्रक्रिया: फॉर्म भरने के लिए उसी संबंधित अधिकारी की SSO ID का उपयोग करना है जिन अधिकारी के सील (Seal) और हस्ताक्षर (Sign) SSO Creation Form में मौजूद हैं।
- SSO ID -> G2G Application -> Email Request आइकन पर क्लिक करें।
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से “SSO Transfer Request” पर क्लिक करें।
- Section A – Applicant Details में आवेदक (Citizen) की जानकारी उसके SSO प्रोफाइल के अनुसार भरें।
- Section B – Document में आवेदक के प्रभारी अधिकारी द्वारा सील एवं हस्ताक्षरित SSOID Creation Form + Joining Letter को PDF प्रारूप में, अधिकतम 1 MB Size में अपलोड करें। (Note: SSOID सिंगल यूजर क्रिएशन फॉर्म और जॉइनिंग लेटर—दोनों दस्तावेजों को सील और हस्ताक्षर (Seal and Sign) करके अपलोड करना अनिवार्य है।इनमें से एक भी दस्तावेज कम होने पर आपका अनुरोध (Request) स्वीकार नहीं किया जाएगा।)
SSOID Single User Creation Form Link:
https://doitc.rajasthan.gov.in/Files/DOITCWEB/WriteReadData/Downloads/202111260556384340718202110181248013626896EmailAccountFormv12-SingleUser2.pdf
- Section C – Remarks में, यदि कोई अतिरिक्त जानकारी देनी हो, तो दर्ज करें।
- Declaration को ध्यानपूर्वक पढ़ें और विवरण सत्यापित करने के बाद Confirmation Checkbox पर टिक करें।
- अनुरोध भेजने के लिए Submit पर क्लिक करें। अनुरोध रद्द करने के लिए Cancel पर क्लिक करें।
महत्वपूर्ण सूचना :
यह फॉर्म केवल संबंधित सरकारी कर्मचारी (Head of Office) की SSO ID द्वारा ही भरा जाना है। Citizen/Applicant स्वयं अपनी SSO ID से यह फॉर्म न भरें।
आवेदक अपनी आवश्यक जानकारी एवं संबंधित दस्तावेज सरकारी अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि अधिकारी उनकी ओर से अनुरोध जमा कर सके।
अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए SSO Transfer Request Manual देखें।
Single User Citizen SSO ID को Government SSO ID में बदलने के लिए यही प्रक्रिया अपनाएं। इसके लिए अनावश्यक रूप से हेल्पडेस्क की ई-मेल आईडी पर ई-मेल न करें।

