Single User Citizen SSO ID को Government SSO ID में बदलने की प्रक्रिया :-
Citizen SSO ID को Government SSO ID में बदलने के लिए संबंधित सरकारी कर्मचारी/Head of Office द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाई जाए:
1. SSO Rajasthan पोर्टल पर अपने आधिकारिक Authority/Head of Office क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
2. SSO ID -> G2G -> Email Request आइकन पर क्लिक करें।
3. बाईं ओर दिए गए मेन्यू से “SSO Transfer Request” पर क्लिक करें।
4. Section A – Applicant Details में आवेदक (Citizen) की जानकारी उसके SSO प्रोफाइल के अनुसार भरें।
5. Section B – Document में आवेदक के प्रभारी अधिकारी द्वारा सील एवं हस्ताक्षरित SSOID Creation Form + Joining Letter को PDF प्रारूप में, अधिकतम 1 MB Size में अपलोड करें।
SSOID Single User Creation Form Link:
https://doitc.rajasthan.gov.in/Files/DOITCWEB/WriteReadData/Downloads/202111260556384340718202110181248013626896EmailAccountFormv12-SingleUser2.pdf
6. Section C – Remarks में, यदि कोई अतिरिक्त जानकारी देनी हो, तो दर्ज करें।
7. Declaration को ध्यानपूर्वक पढ़ें और विवरण सत्यापित करने के बाद Confirmation Checkbox पर टिक करें।
8. अनुरोध भेजने के लिए Submit पर क्लिक करें। अनुरोध रद्द करने के लिए Cancel पर क्लिक करें।
महत्वपूर्ण सूचना :
यह फॉर्म केवल संबंधित सरकारी कर्मचारी (Head of Office) की SSO ID द्वारा ही भरा जाना है। Citizen/Applicant स्वयं अपनी SSO ID से यह फॉर्म न भरें।
आवेदक अपनी आवश्यक जानकारी एवं संबंधित दस्तावेज सरकारी अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि अधिकारी उनकी ओर से अनुरोध जमा कर सके।
अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए SSO Transfer Request Manual देखें।
Single User Citizen SSO ID को Government SSO ID में बदलने के लिए यही प्रक्रिया अपनाएं। इसके लिए अनावश्यक रूप से हेल्पडेस्क की ई-मेल आईडी पर ई-मेल न करें।

